Vinesh Phogat: Fires a fresh volley of allegations at Brij Bhushan Singh!
VINESH PHOGAT : भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने खिलाड़ियों का हक मारे जाने के गंभीर आरोप लगाए है।
ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने चयन और आयोजन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए है।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा है कि यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है।
मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100 प्रतिशत दे पाऊंगी।
“मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।
