CG Tax Fraud: Tax Evasion Worth ₹27.80 Crore!
CG TAX FRAUD : DGGI रायपुर की टीम ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है।
M/s Shristi Construction नामक फर्म पर फर्जी बिल जारी कर 27.80 करोड़ की अवैध आईटीसी का आरोप लगा है।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक मुख्य आरोपी चंदन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।
जांच में इस घोटाले के पीछे ‘रोहन तन्ना’ को प्रमुख मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि रोहन तन्ना को वर्ष 2021 में भी सात करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी मामले में गिरफ्तारी की गयी थी।
सृष्टि कंस्ट्रक्शन के माध्यम से ₹17.18 करोड़ का अवैध लाभ लिया गया और ₹10.62 करोड़ की फर्जी आईटीसी अन्य फर्मों को पास की गई।
DGGI के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस सिंडिकेट से जुड़ी अन्य फर्मों और व्यक्तियों की भूमिका की भी सघनता से पड़ताल की जा रही है।

