KERALAM EXIT POLL : केरलम में खेल पलटा!

Date:

KERALAM EXIT POLL : The game has turned in Kerala!

नई दिल्ली। केरलम की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि पिनराई विजयन की अगुवाई वाली लेफ्ट सरकार अब सत्ता से बाहर हो सकती है।

एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ 78 से 90 सीटें जीतकर साफ बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। वहीं एलडीएफ 49 से 55 सीटों पर सिमट सकता है।

यानी करीब 10 साल बाद केरलम में सत्ता बदलने के संकेत मिल रहे हैं। वोट शेयर में भी यूडीएफ आगे दिख रहा है करीब 44 फीसदी, जबकि लेफ्ट 39 फीसदी पर रह सकता है।

अगर ये आंकड़े नतीजों में बदलते हैं, तो ये सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं होगा, बल्कि देश की राजनीति में बड़ा संदेश होगा। पहली बार ऐसा हो सकता है कि किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार न रहे।

अब सबकी नजर 4 मई पर है क्या एग्जिट पोल सही साबित होंगे या फिर केरलम एक बार फिर चौंकाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related