IPS Ajay Pal Sharma: The arrival of UP’s ‘Singham’ sparks an uproar in Bengal!
IPS AJAY PAL SHARMA: पश्चिम बंगाल में यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा के नाम का सियासी भूचाल आया हुआ है।
अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले में ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है और वहां पहुंचते ही गुंडों और माफियाओं के लिए चेतावनी जारी कर दी है।
उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि डराने-धमकाने की खबरें आ रही हैं। ऐसे लोग सुधर जाएं, नहीं तो ऐक्शन होगा।
और एक वीडियो में अजय पाल TMC उम्मीदवार जहांगीर के समर्थकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जहांगीर के घर के लोग भी सुन रहे हैं। वोटरों को धमकाने की शिकायतें आईं तो अच्छे से खबर लेंगे, फिर बाद में रोना-पछताना मत।
TMC ने एक्स पर अपने ऑफिशयल हैंडल पर इसको लेकर पोस्ट किया है कि योगी आदित्यनाथ के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर पैराशूट से उतारा है।
अजय पाल पुलिस की वर्दी को निजी एटीएम की तरह इस्तेमाल करते हैं। साथ उनके ऊपर एनकाउंटरों और पुलिस शिकायतों का भी ब्यौरा दिया गया है।
अजय पाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना से है। वह यूपी पुलिस के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में शुमार किए जाते हैं और उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माना जाता है।
शानदार फिटनेस और अपने रुआब के चलते वह पुलिस महकमे में सिंघम के रूप में जाने जाते है।

