CHHATTISGARH : Shameful incident with a student from Chhattisgarh in Bhubaneswar hostel…
रायपुर। भुवनेश्वर के एक वुमन हॉस्टल से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 67 साल का एक दुकानदार सामान देने के बहाने अंदर घुसा और अकेली मौजूद MBA छात्रा के साथ जबरदस्ती की।
घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है। आरोपी दीपक प्रधान मौके का फायदा उठाकर छात्रा के कमरे में पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।
लेकिन मामला यहीं नहीं रुका छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। हॉस्टल के CCTV फुटेज और बाकी सबूतों ने पूरी कहानी साफ कर दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता बिलासपुर की रहने वाली है और भुवनेश्वर में पढ़ाई कर रही थी। इस घटना ने एक बार फिर हॉस्टल सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने छात्रा का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिया है और मेडिकल जांच भी पूरी हो चुकी है। अब केस को मजबूत करने के लिए आगे की जांच जारी है।

