CG Vyapam News: Vyapam Changes Exam Timings!
CG Vyapam News: छत्तीसगढ़ में गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने बिलासपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को दोपहर 12 बजे के बजाय सुबह 10 बजे कर दिया है।
26 अप्रैल: मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा
14 मई: एसएससी नर्सिंग एवं पीईटी
21 मई: पीपीएचटी परीक्षा
नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को समय से पहले पहुंचने की सख्त सलाह दी गई है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का निरीक्षण कर लें और परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें।

