Shankar Jha News : उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन के लिए शंकर झा सम्मानित!

Date:

Shankar Jha News: Shankar Jha Honored for Outstanding Financial Management

Shankar Jha News: छत्तीसगढ़ वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारियों और मैथिल समाज के लिए गर्व की खबर है।

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में वित्त नियंत्रक शंकर झा को उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन के लिए पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम  द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शंकर झा ने राज्य में तीन नए कानूनों के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित रजत जयंती समारोह के दौरान सभी कार्यक्रमों की वित्तीय व्यवस्था को नियमों के अनुसार सही तरीके से पूरा कराया।

इसके अलावा नवंबर 2025 में पुलिस द्वारा आयोजित डीजीपी/आईजीपी राष्ट्रीय सम्मेलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान सामग्री और सेवाओं की खरीद तथा वित्तीय प्रबंधन को उन्होंने सरकारी नियमों और मितव्ययिता के सिद्धांतों के अनुसार सफलतापूर्वक संभाला।

उनके अच्छे कार्य, सक्रिय सहयोग और नियमों के पालन की क्षमता की पुलिस महानिदेशक ने सराहना की और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related