Donal Trump News: ट्रंप का यू-टर्न, भारत महान देश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Donald Trump News: Trump’s U-turn—India is a Great Nation!

Donald Trump News : सोशल मीडिया पर एक विवादित रीपोस्ट को लेकर उठे विवाद के बीच अमेरिकी प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति Donald Trump भारत को एक महान देश और अपना अच्छा मित्र मानते हैं।

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब Donald Trump के सोशल मीडिया अकाउंट से एक रीपोस्ट शेयर किया, जिस में रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की टिप्पणियां शामिल थीं।

इन टिप्पणियों में भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को ‘नरक’ कहा गया था, जिसके बाद भारतीय मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस पर सवाल उठने लगे.

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने यह टिप्पणी कब और किस संदर्भ में की थी।

बताया जा रहा है कि सैवेज की विवादित टिप्पणियां अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जन्मजात नागरिकता को चुनौती देने वाले एक मामले को लेकर की गई थी।

भारत की ओर से सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- हमने कुछ खबरें देखी हैं. मैं यहीं पर इसे छोड़ता हूं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related