SACHIN TENDULKAR BASTAR VISIT : Sachin Tendulkar made a big announcement in Bastar.
रायपुर। बस्तर में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पहुंचे तो माहौल जोश से भर गया, लेकिन इस बीच एक विवाद भी खड़ा हो गया। सचिन प्राइवेट जेट से परिवार के साथ जगदलपुर पहुंचे और सीधे दंतेवाड़ा के छिंदनार में आदिवासी बच्चों से मिले। यहां उन्होंने बड़ा ऐलान किया बस्तर में 50 नए खेल मैदान बनाए जाएंगे और हजारों बच्चों को ‘मैदान कप’ के जरिए मौका मिलेगा।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बच्चों को सुबह से ही भीषण गर्मी में बसों में भरकर लाया गया। आरोप है कि 50 सीटर बस में 100 से ज्यादा बच्चों को ठूंस दिया गया। इस पर सवाल उठे तो अधिकारी ने साफ जवाब देने से बचते हुए बात टाल दी।
एक तरफ सचिन बच्चों को “अच्छा इंसान बनने” का मंत्र दे रहे थे, दूसरी तरफ बच्चों की हालत ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। अब इस पूरे आयोजन पर चर्चा तेज हो गई है।

