CG Congress News: Mahila Congress General Secretary Kamal Jhajj Resigns!
CG Congress News : कांग्रेस में आपसी गुटबाजी दिखने लगी है और पार्टी से इस्तीफा देने का दौर भी शुरू हो गया है। ताजा मामला बस्तर से हैं जहां कांग्रेस नेत्री कमल झज्ज ने महामंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने कमल झज्ज को निष्कासित किया था।
हाल ही में उन्हें पुनः बहाल करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री नियुक्त किया गया था।
उन्होंने बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से निजी अस्वस्थता को कारण बताते हुए अपना इस्तीफा दिया है।

