Iran-US-Israel War: समुद्री व्यापार पटरी पर लौटा, जहाजों की आवाजाही सामान्य 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Iran-US-Israel War: Maritime Trade Back on Track; Shipping Traffic Normal

Iran-US-Israel War : मिडिल ईस्ट में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी वैश्विक चिंता के बीच भारत के समुद्री व्यापार को लेकर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि सरकार के त्वरित कदमों से हालात अब तेजी से सामान्य हो रहे हैं और जहाजों की आवाजाही स्थिर हो गई है।

सोनोवाल ने बताया कि मंत्रालय ने शुरुआत से ही सभी प्रमुख बंदरगाहों और हितधारकों के साथ करीबी समन्वय बनाए रखा। जहाजों की आवाजाही, कार्गो कंजेशन और पोर्ट संचालन पर नजर रखने के लिए रियल-टाइम रिव्यू मैकेनिज्म लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश थे कि आपूर्ति श्रृंखला पर न्यूनतम असर पड़े। इसके तहत बंदरगाहों को नवाचार आधारित संचालन, यार्ड क्षमता बढ़ाने और लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के कारण जो बैकलॉग बना था, उसका करीब 90% हिस्सा प्रमुख बंदरगाहों से साफ कर दिया गया है। इसे उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब स्थिति काफी हद तक सामान्य हो चुकी है।

सरकार ने निर्यातकों और आयातकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पोर्ट अथॉरिटीज को ग्राउंड रेंट में छूट और रीफर चार्जेस में रियायत देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिकायत निवारण प्रणाली को भी मजबूत किया गया है, ताकि समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।

उन्होंने कहा कि हालात में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्क बनी हुई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related