GOLD PRICE FALL : सोना अचानक सस्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD PRICE FALL : Gold suddenly becomes cheaper

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को वायदा बाजार में सोना 1,162 रुपये तक टूट गया और भाव करीब 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

इस गिरावट के पीछे बड़ी वजह है मजबूत होता डॉलर और अमेरिका-ईरान के बीच बिगड़ते हालात। वीकेंड पर दोनों देशों के बीच बातचीत फेल होने के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई, जिसका सीधा असर सोने पर पड़ा।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों पर दबाव आता है। इसके साथ ही वैश्विक तनाव बढ़ने से निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे घरेलू बाजार पर असर साफ दिख रहा है।

अब सवाल यह है कि यह गिरावट आगे जारी रहेगी या फिर सोना दोबारा उछाल मारेगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related