14TH APRIL NATIONAL HOLIDAY : Tomorrow is a holiday across the country
रायपुर डेस्क। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया है।
कल यानी 14 अप्रैल को सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल सभी बंद रहेंगे। देशभर में लोग आंबेडकर जयंती को सामाजिक न्याय और संविधान के सम्मान के रूप में मनाते हैं।
छत्तीसगढ़ समेत कई जगहों पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सरकारी आदेश के अनुसार यह अवकाश केंद्रीय कर्मचारियों, PSUs और औद्योगिक संस्थानों पर लागू होगा, हालांकि जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
इस साल 2026 में सरकार के कैलेंडर के मुताबिक कुल 107 दिन की छुट्टियां तय की गई हैं, जिसमें पब्लिक, जनरल और ऑप्शनल छुट्टियां शामिल हैं।

