CG Road Accident: भीषण सड़क हादसे में फंसा पर्यटन मंत्री का काफिला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Road Accident: Tourism Minister’s Convoy Caught in Horrific Road Accident

CG Road Accident: कोरबा में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल में डीजल टैंकर और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर से करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लगा और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

वहीं इस जाम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का काफिला भी फंसा रहा।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर दोनों वाहनों को मार्ग से हटाकर अवरूद्ध मार्ग को बहाल किया गया।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा शनिवार की रात डीजल टैंकर और ट्रेलर कटघोरा में वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।  स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related