Paneer Factory Seal :पनीर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, फैक्ट्री सील! 

Date:

Paneer Factory Sealed: Food Department Raids Paneer Factory; Factory Sealed!

Paneer Factory Seal: राजधानी रायपुर में पनीर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर खाद्य-औषधि विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई है।

खाद्य विभाग की टीम ने केशरी बगीचा रोड, भाठागांव स्थित KLP डिंच एंड मिल्क प्रोडक्ट में दबिश दी और 520 किलो पनीर को जब्त कर नष्ट करने के बाद फैक्ट्री को सील किया।पनीर फैक्ट्री के मालिक का नाम अभिषेक परासर पिता नरेश परासर बताया गया है।

फैक्ट्री नाले के किनारे फैक्ट्री संचालित की जा रही थी aur3 व भीतर भी कोई साफ-सफाई नजर नहीं आई।

पनीर से भरी कई टंकियों में मक्खियां भिनभिना रही थी।

फैक्ट्री में जिस हालात में पनीर का निर्माण किया जा रहा था, देखकर टीम के सदस्य दंग रह गए.

ऐसे पनीर को खाने से लोगों के बीमार होने के खतरे को देखते हुए तत्काल पनीर को नष्ट किया गया, जिससे पनीर बाजार में न पहुंचे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related