CG Crime News: सुसाइड कर रही हूं ?कुछ देर बाद फंदे पर मिली लाश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime News: “I’m committing suicide”—Moments later, body found hanging!

CG Crime News: राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी में एक महिला कांस्टेबल ने पति को वीडियों काॅल पर बात करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

मृतिका का पति रेलवे पुलिस में पदस्थ है और पति से विवाद के बाद महिला कांस्टेबल पुलिस कालोनी में अकेली ही रहती थी।

जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षक पूजा कुशवाहा ने शनिवार  शाम के वक्त अपने पति को वीडियों काॅल किया और आत्महत्या करने की बात कहकर काॅल काट दिया।

पति ने आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को दी व घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस और पति घर के अंदर पहुंचे।

महिला कांस्टेबल को तुरंत फंदे से उतारकर सीपीआर देकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है और मृतका से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही उनके सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता चल सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related