CG Agriculture Department : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दुकानें सील!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Agriculture Department: Major action by the Agriculture Department, two shops sealed for fertilizer black marketing

CG Agriculture Department : बिलासपुर जिले में खाद की कमी के बीच कालाबाजारी की शिकायतें सामने के बाद, प्रशासन की टीम ने दुकानों की जांच की।

कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने गनियारी और तखतपुर में खाद वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर तत्पर कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों को सील कर दिया।

खरीफ सीजन के लिए कुल 68,950 मीट्रिक टन खाद की आवश्यकता है, लेकिन सहकारी समितियों के पास अभी केवल 14,406 मीट्रिक टन खाद ही उपलब्ध है।

कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने मेसर्स किसान सेवा केंद्र तखतपुर में मशीन स्टॉक में यूरिया 750 बोरी दर्ज थी,जबकि भौतिक रूप से 550 बोरी ही पाई गई। वही 200 बोरी यूरिया बिना मशीन में दर्ज किए रखी गई थी।

वहीं गनियारी स्थित अमन कृषि केंद्र में मशीन रिकॉर्ड में 1679 बोरी यूरिया दर्ज थी, लेकिन मौके पर भौतिक स्टॉक नहीं मिला।

दोनों प्रतिष्ठानों में उर्वरक भंडारण एवं वितरण से संबंधित रजिस्टर भी संधारित नहीं पाए गए, जो कि उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लंघन है।

प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दोनों दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 21 दिनों के लिए खाद विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related