REPO RATE 2026 : RBI’s big decision on EMI
नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष की पहली मॉनेटरी पॉलिसी में RBI ने बड़ा फैसला लिया है रेपो रेट को 5.25% पर ही बरकरार रखा गया है। मतलब साफ है, अगर आपका होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन चल रहा है, तो अभी EMI में कोई झटका नहीं लगेगा।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि फिलहाल ‘रुको और देखो’ वाली रणनीति अपनाई गई है। महंगाई अभी कंट्रोल में है, लेकिन तेल की बढ़ती कीमत और वैश्विक तनाव, खासकर ईरान संकट, आगे परेशानी बढ़ा सकते हैं।
पिछले साल RBI ने 1.25% तक रेट घटाए थे, लेकिन इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया। यानी अभी के लिए राहत जरूर है, लेकिन आने वाले समय में हालात बदल सकते हैं।
GDP ग्रोथ इस साल 6.9% रहने का अनुमान है, जबकि महंगाई औसतन 4.6% रह सकती है। कुल मिलाकर RBI ने साफ कर दिया है कि अभी जोखिम बना हुआ है, इसलिए कोई जल्दबाजी नहीं होगी।

