PANKAJ JHA POST : Pankaj Jha’s sharp attack… called these Congress leaders a ‘stain’
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने अपने फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस नेताओं पर जोरदार हमला बोला है।
पोस्ट में पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, अलका लांबा और राहुल गांधी जैसे नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का “कलंक” तक कह दिया गया।
पंकज झा ने आरोप लगाया कि ये नेता राजनीति को अंडरवर्ल्ड जैसा बना रहे हैं, जहां षड्यंत्र, बदजुबानी और असभ्यता हावी है। उन्होंने पवन खेड़ा के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए न्यायिक प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पोस्ट में यह भी कहा गया कि कांग्रेस के अंदर बचे अच्छे नेताओं को ऐसे लोगों से अलग होकर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ना तय माना जा रहा है।

