CHHATTISGARH : Young man dies after falling from school roof
कोरबा. कोरबा में एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। 20 साल का तनिष्क अपने बड़े भाई के साथ स्कूल की तीसरी मंजिल पर सो रहा था, लेकिन रात में अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई शादी से लौटकर देर रात स्कूल में ही सो गए थे। कुछ देर बाद गिरने की तेज आवाज आई, जब भाई नीचे पहुंचा तो तनिष्क जमीन पर पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। नशे और नींद के चलते संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हो गया।
घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

