Weather News : अभी नहीं आएगी गर्मी, 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Date:

Weather News: No Immediate Onset of Summer; Alert for Storms and Rain Across 16 States

Weather News : देशभर में इस समय मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में अचानक बारिश, तेज हवाएं, ओले और बिजली गिरने जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं.

सिक्किम के मंगन जिले में रविवार को लाचेन-चुंगथांग रोड पर तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ जिससे सड़को में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। यहां लगभग1500 टूरिस्ट फंसे हैं।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई। वहीं उत्तरकाशी और चमोली समेत 8 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।

राजस्थान में सोमवार दोपहर बाद श्रीगंगानगर में बारिश हुई, जबकि सीकर में तेज आंधी चली।

यूपी में 48 घंटे में 10 शहरों में ओले गिरे। आंधी-बारिश और बिजली गिरने से प्रदेश में तीन दिन में 15 लोगों की मौत हुई है। रविवार को काशी, गोंडा, सुल्तानपुर और कानपुर समेत 11 जिलों में बारिश हुई थी।

वहीं दिल्ली-NCR और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

5-6 अप्रैल- हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम और आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना है। आंध्र प्रदेश, केरलम और पुडुचेरी में ओलावृष्टि हो सकती है।

वहीं, राजस्थान, बिहार और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है। पंजाब और राजस्थान में कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिहार में 6 और 7 अप्रैल को पटना, गया, भोजपुर और चंपारण जैसे जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में  9 अप्रैल तक प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

कुल मिलाकर, अगले कुछ दिन देश के कई हिस्सों के लिए अहम हैं. लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और सावधानी बरतने की जरूरत है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related