RAIPUR BREAKING : लिफ्ट में आग, अपार्टमेंट में हड़कंप!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING : Fire in lift, panic in apartment!

रायपुर। रायपुर के खमतराई इलाके में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब डाल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में अचानक आग लग गई। पहले लिफ्ट से धुआं निकलता दिखा और कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर धुएं से भर गया।

हालात बिगड़ते देख सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत अलर्ट किया, जिसके बाद रहवासी घरों से बाहर निकलने लगे। गार्ड और लोगों ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की और बड़ी राहत की बात ये रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से मीटर और वायरिंग में आग लगी, जिससे लिफ्ट पूरी तरह जल गई। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति काफी हद तक कंट्रोल में थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों में डर का माहौल जरूर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related