MUMBAI DEATH MYSTERY : BCCI engineer dies under suspicious circumstances after IPL duty
रायपुर। मुंबई में IPL कवरेज के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। BCCI के साथ काम कर रहे ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड होटल के कमरे में मृत मिले।
29 मार्च को मुंबई इंडियंस vs KKR मैच में ड्यूटी करने के बाद वे वानखेड़े से सीधे होटल लौटे थे। सब कुछ सामान्य था, लेकिन अगले दिन जब होटल स्टाफ ने कॉल किया तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।
शक होने पर जब मास्टर की से दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए इंजीनियर फर्श पर पड़े थे। डॉक्टरों ने मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं है। मरीन ड्राइव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

