CG VIRAL VIDEO : Video of patient being beaten up at a drug de-addiction centre goes viral
रायपुर। Raipur के पंडरी मोवा इलाके में चल रहे Sahas Nasha Mukti Kendra पर गंभीर आरोप लगे हैं। यहां के संचालिका के बेटे Anikesh Sharma पर मरीजों को बेरहमी से पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप है।
मामला तब सामने आया जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर मरीजों के साथ मारपीट होती दिख रही है। इसके बाद उड़ीसा के उमरकोट निवासी अंकुर मांझी के परिवार ने थाने में FIR दर्ज कराई।
परिवार का आरोप है कि उनका बेटा इलाज के लिए केंद्र में भर्ती था, लेकिन सिर्फ 9 दिन में ही उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे वापस ले जाना पड़ा। उनका कहना है कि इलाज के नाम पर उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की गई।
अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने भी केंद्र का निरीक्षण किया है और वहां की गतिविधियों की जांच की जा रही है।
फिलहाल अंकुर मांझी का इलाज Visakhapatnam में चल रहा है। इस घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्रों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

