IPS COUPLE VIRAL DANCE : Romantic style of strict officers…
नई दिल्ली। संभल के SP KK Bishnoi और बरेली की ASP Anshika Verma की रिंग सेरेमनी अब सोशल मीडिया का नया वायरल ट्रेंड बन गई है।
सख्त पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले ये दोनों अफसर इस बार अलग ही अंदाज में दिखे—रोमांटिक, मस्ती भरे और पूरी तरह फिल्मी। “सिग्नल… प्यार का सिग्नल” से लेकर “हां जी-हां जी…” तक, हर गाने पर दोनों का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
सबसे ज्यादा वायरल वो पल हो गया जब डांस के बीच SP साहब ने ASP को गोद में उठा लिया। बस फिर क्या था—तालियां, शोर और मोबाइल कैमरों की बारिश… और वीडियो सीधे इंटरनेट पर छा गया।
भोजपुरी गाने पर भी SP का अलग ही अंदाज देखने को मिला, जिससे साफ है कि ये कपल सिर्फ ड्यूटी में ही नहीं, मस्ती में भी नंबर वन है।
अब ये तीनों वीडियो हर प्लेटफॉर्म पर घूम रहे हैं और लोग कमेंट कर रहे हैं “रियल लव”, “बेस्ट IPS कपल” और “सिंपल लेकिन दिल जीत लेने वाला मोमेंट”
रिंग सेरेमनी के बाद अब शादी की तैयारियां फुल स्विंग में हैं और ये कपल पहले ही इंटरनेट का फेवरेट बन चुका है।

