Lockdown in India News: Amidst the War, Whispers of a ‘Lockdown in India’—Why the Call to Prepare Just Like for COVID-19?
Lockdown In India News: PM Modi ने हाल में लोकसभा में पश्चिम एशिया युद्ध को बड़ी चुनौती बताते हुए देशवासियों से अपील की है कि हमें कोरोना जैसी चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा था-पश्चिम एशिया युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है, इसलिए हमें तैयार रहना होगा, हमें एकजुट रहना होगा। PM Modi ने कहा था-हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की आवश्यकता है। धीरज के साथ, संयम के साथ, शांत मन से हमें हर चुनौती का मुकाबला करना है और यही हमारी पहचान है। यही हमारी ताकत है और हां हमें बहुत सावधान और सतर्क भी रहना है
PM Modi के इस बयान के बाद ज्यादातर लोग गूगल पर ‘लॉकडाउन इन इंडिया’ सर्च कर रहे हैं। क्या वाकई में देश में कोरोना जैसे हालात हो गए हैं?
फिलीपींस ने तो नेशनल एनर्जी इमरजेंसी का ऐलान कर दिया हैं। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने देश की ईंधन आपूर्ति के लिए ‘आसन्न खतरे’ की चेतावनी दी है।
फिलीपींस में सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में चार दिन काम का इमरजेंसी उपाय अपनाया गया है। गैर जरूरी ट्रैवल पर पाबंदी लगाई गई है। एनर्जी सेविंग प्रोटोकॉल्स अपनाने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा, तेल आपूर्ति करने वाले देशों का विकल्प पर भी काम कर रही है और रिजर्व बढ़ाने पर काम हो रहा है। देश में अभी 45 दिन का ईंधन रिजर्व स्टॉक है।
श्रीलंका में कुछ सेक्टरों में सार्वजनिक छुट्टियों को अनिवार्य कर दिया गया है। बांग्लादेश ने ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ा दिया है। निश्चित समय के लिए बिजली कटौती की जा रही है। पाकिस्तान ने भी हफ्ते में काम कम करने के समय में कटौती की है। वियतनाम में कारोबार को घर बैठे करने की सलाह दी गई है।
क्या भारत में लग सकता है लॉकडाउन?
- मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत में फिलहाल अभी लॉकडाउन जैसे हालात नहीं हैं। हालांकि, युद्ध के लंबा खिंचने पर हालात गंभीर हो सकते हैं। पीएम मोदी ने इसी चुनौती पर बात करते हुए तैयार रहने को कहा था।
- अगर, हालात और गंभीर होते हैं तो भी कोरोना जैसा लॉकडाउन नहीं लगने वाला है। क्योंकि वो अलग महामारी थी। भारत कुछ ऐसे उपाय अपना सकता है, जैसे हमारे पड़ोसी देशों ने अपनाए हैं।
- इन उपायों में वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना। सड़कों पर पेट्रोल-डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर देना। सोलर एनर्जी और इंडक्शन चूल्हे के इस्तेमाल पर सरकार भी जोर दे रही है।
- काला बाजारी को रोकना और हालात को पैनिक बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई करना

