CG BREAKING : ढाई साल बाद खत्म इंतजार, 1 लाख+ अभ्यर्थियों में से 430 का फाइनल सिलेक्शन

Date:

CG BREAKING : After two and a half years, the wait is over, 430 out of 1 lakh+ candidates have been finally selected.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए आखिरकार बड़ी खुशखबरी आ गई है। सरकार ने नवरात्रि के मौके पर प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 की फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है। कुल 430 पदों पर भर्ती हुई है, जिसके लिए एक लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

इस भर्ती की कहानी भी काफी लंबी रही। 4 अगस्त 2023 को इसकी मंजूरी मिली, 5 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन निकला और फिर करीब दो साल बाद 3 अगस्त 2025 को परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में 1,12,792 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

18 सितंबर 2025 को रिजल्ट आया, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक चली। इस दौरान 2106 अभ्यर्थियों को आगे के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। फिर मार्च 2026 में दावा-आपत्ति ली गई, 53 आपत्तियों का निराकरण किया गया और आखिरकार 25 मार्च 2026 को फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई।

इस लिस्ट में 430 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए भी 30 पद आरक्षित हैं। अब अगला स्टेप काउंसलिंग का है, जो 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के 285 कॉलेजों में पोस्टिंग दी जाएगी।

यानी जो भर्ती पिछले ढाई साल से अटकी थी, वो अब पूरी हो गई है और हजारों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related