RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक, संगठन की ताकत पर दिया जोर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RSS’s All India Representative Assembly Meeting: Emphasis Placed on the Organization’s Strength

हरियाणा: हरियाणा के समालखा में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें से सबसे प्रमुख

 

  1. शताब्दी वर्ष में संघ की ओर से अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किए जाने का फैसला है।
  2.  संघ में अब प्रांत व्यवस्था खत्म किए जाने का फैसला किया गया है.
  3.  प्रांत की जगह अब संभाग बनाए जाएंगे.

 

संगठनात्मक ढांचे में बदलाव पर चर्चा

बैठक में संघ के संगठनात्मक ढांचे में प्रस्तावित बड़े बदलाव पर भी चर्चा हुई। संघ अब ऐसे ढांचे की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है, जिसमें संगठन की ताकत ऊपर से नीचे के बजाय नीचे से ऊपर तक अधिक मजबूत हो।

अब तक बड़े राज्यों को कई प्रांतों में विभाजित कर वहां प्रांत प्रचारक नियुक्त किए जाते थे और देशभर में लगभग 45 प्रांत प्रचारक सक्रिय हैं। प्रस्तावित नई व्यवस्था के तहत प्रांत प्रचारकों की जगह राज्य प्रचारक नियुक्त करने की योजना है, जिसके तहत प्रत्येक राज्य में एक ही राज्य प्रचारक पूरे संगठन की जिम्मेदारी संभालेगा।

 

जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत बनाने पर जोर

नई व्यवस्था के अनुसार दो प्रशासनिक मंडलों को मिलाकर एक संभाग बनाया जाएगा और वहां संभाग प्रचारक नियुक्त किए जाएंगे। देशभर में ऐसे करीब 80 संभाग बनने की संभावना जताई जा रही है। इस बदलाव से जिला और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं का संवाद सीधे संभाग प्रचारकों से हो सकेगा, जिससे निर्णय प्रक्रिया को अधिक तेज और प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related