CHHATTISGARH : पटरी पार करते मौत!

Date:

CHHATTISGARH : Death while crossing the tracks!

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस विभाग में तैनात आरक्षक सुजीत मिंज की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जिससे पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक सुजीत मिंज रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हादसा हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह है।

सुजीत मिंज रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ थे। उनके अचानक निधन से साथी पुलिसकर्मियों में गहरा दुख है और पूरे विभाग में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related