KABUL AIRSTRIKE : अफगानिस्तान का दावा, अस्पताल पर पाकिस्तानी हमला, 400 मौतें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KABUL AIRSTRIKE : Afghanistan claims 400 killed in Pakistani attack on hospital

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक कथित हवाई हमले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अफगान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया, जिसमें अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 250 लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि यह हमला सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ, जिससे 2000 बेड वाले अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। मौके पर बचाव दल आग बुझाने और मलबे से शव निकालने में जुटे हैं।

हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि उसने किसी अस्पताल पर हमला नहीं किया, बल्कि सिर्फ सैन्य ठिकानों और आतंकवाद से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि हमले के वक्त आसमान में लड़ाकू विमान गश्त कर रहे थे और फिर बम गिराए गए, जिससे इलाके में आग लग गई। वहीं अफगानिस्तान ने इसे इंसानियत के खिलाफ जुर्म बताया है।

इस बीच अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए इसे युद्ध अपराध बताया और अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है और सीमा पर लगातार झड़पें हो रही हैं। ऐसे में इस हमले ने दोनों देशों के बीच हालात और ज्यादा बिगाड़ दिए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related