CBSE Board Exams: Class 12 Exams Cancelled — Find Out What the Matter Is
CBSE Board Exam : CBSE Board (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने पश्चिम एशिया के कुछ देशों में होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच छिड़ी जंग का असर छात्रों पर भी पड़ रहा है। CBSE बोर्ड स्कूलों में पढ़ रहे 12वीं के छात्रों की परीक्षा पूरी रद्द कर दी है। CBSE Board ने पहले 12 मार्च से 14 मार्च तक निर्धारित परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की थी। अब बोर्ड ने बताया है कि 10 अप्रैल तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। यह सर्कुलर विशेष रूप से बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित CBSE Board से संबद्ध स्कूलों के लिए जारी किया गया है।
सर्कुलर के अनुसार, CBSE Board ने 1 मार्च 2026 से 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और नौ मार्च को जारी किए गए सर्कुलर के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा की। जिन देशों में परीक्षाएं आयोजित करने की व्यवहारिकता पर विचार किया गया और संबंधित विद्यालयों और लोकल अथॉरिटी से प्राप्त सुझावों और अनुरोधों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया गया।
15 दिनों से चल रही जंग
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच लगातार 15 दिन से जंग चल रही है. इन हमलों में कई अधिकारियों समेत हजारों लोग मारे जा चुके हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण दुनियाभर में टूर एंड ट्रैवल सेक्टर भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

