CG ROAD CONTROVERSY : सड़क देख भड़कीं विधायक, इंजीनियर को लगाई फटकार

Date:

CG ROAD CONTROVERSY : MLA gets angry after seeing the road, reprimands engineer

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सड़क का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक रायमुनी भगत निर्माण की हालत देखकर भड़क गईं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके से ही ईई संतोष नाग को वीडियो कॉल किया और सड़क की खराब स्थिति दिखाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में खराब हो जाना गंभीर लापरवाही है।

उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि खराब बनी सड़क को उखाड़कर दोबारा बनाया जाए। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर कल तक काम शुरू नहीं हुआ तो इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यह सड़क बगीचा नगर के वार्ड नंबर 4 से वार्ड नंबर 5 तक बनाई गई है। कुछ महीने पहले ही सड़क तैयार हुई थी, लेकिन अब उसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

विधायक के सख्त तेवर के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है। अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जांच की संभावना भी जताई जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related