US ISRAEL IRAN WAR: ईरान से भारतीय छात्रों की घर वापसी, आर्मेनिया-दुबई के रास्ते पहुंचेंगे दिल्ली

Date:

US-Israel-Iran War: Indian students return home from Iran, will reach Delhi via Armenia and Dubai

नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान यद्ध में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) ने बुधवार को बताया कि ईरान में फंसे करीब 100 भारतीय छात्रों का पहला जत्था 14 और 15 मार्च को भारत लौटेगा।इनमें से अधिकांश छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। ये छात्र कमर्शियल फ्लाइट्स के जरिए वापस आएंगे।

 

ये छात्र ईरान से सड़क मार्ग के जरिए आर्मेनिया के येरेवन स्थित ज्वार्तनोट्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दुबई होते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए कमर्शियल फ्लाइट से यात्रा करेंगे।

 

एसोसिएशन के नेशनल कन्वीनर नासिर खुएहामी ने बताया कि उर्मिया शहर से आने वाले अधिकतर छात्रों के लिए फ्लाईदुबई एयरलाइंस की फ्लाइट FZ8124 की टिकट पहले ही बुक कर दी गई है, जिनमें से अधिकतर छात्र 14 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे जबकि बाकी 15 मार्च को आएंगे। छात्रों को ईरान से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति और सहयोग लिया गया है।

 

ईरान के उर्मिया शहर से आ रहे ज्यादातर छात्र दुबई एयरलाइंस की फ्लाइट से आएंगे। इनके लिए टिकट पहले ही बुक करा ली गई हैं। अधिकतर छात्र 14 मार्च को फ्लाइट संख्या FZ8124 से पहुंचेंगे, जबकि बाकी छात्र 15 मार्च को दिल्ली में उतरेंगे।

फिलहाल छात्र अपने निजी इंतजाम से कमर्शियल उड़ानों के जरिए लौट रहे हैं और मंत्रालय ने सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन साझा न करने की सलाह दी है। दिल्ली पहुंचने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से छात्रों को घर पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट पर डीलक्स एसी बसों की व्यवस्था भी की गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related