WAR UPDATE : ईरान के नए सुप्रीम लीडर को पुतिन का खुला सपोर्ट

Date:

WAR UPDATE : Putin openly supports Iran’s new Supreme Leader

नई दिल्ली। ईरान की सत्ता को लेकर दुनिया की राजनीति और गरम हो गई है। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने Mojtaba Khamenei को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुने जाने पर बधाई दी है और साफ कहा है कि उन्हें भरोसा है कि मोजतबा अपने पिता के काम को आगे बढ़ाएंगे।

दरअसल, 28 फरवरी को Ali Khamenei की अमेरिका और इजरायल के हमले में मौत के बाद ईरान में सत्ता को लेकर बड़ा बदलाव हुआ। इसके बाद से ही मोजतबा खामेनेई का नाम नए सुप्रीम लीडर के तौर पर सबसे आगे चल रहा था।

क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में पुतिन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मोजतबा मुश्किल हालात में ईरानी लोगों को एकजुट रखेंगे और अपने पिता की विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे।

इतना ही नहीं, पुतिन ने यह भी साफ किया कि रूस तेहरान के साथ खड़ा रहेगा और ईरान के साथ अपनी एकजुटता बनाए रखेगा। अमेरिकी दबाव के बावजूद रूस का यह बयान साफ संकेत देता है कि मॉस्को ईरान के नए नेतृत्व को खुला समर्थन देने के मूड में है।

उधर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने इस मुद्दे पर बेहद सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान का अगला नेता वॉशिंगटन की मंजूरी के बिना ज्यादा दिन नहीं टिकेगा।

ABC News को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि अगर अमेरिका की मंजूरी नहीं मिली तो ईरान का नया नेता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा। इस बयान के बाद पश्चिम एशिया की राजनीति और भी गर्म हो गई है।

अब दुनिया की नजर इस बात पर है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर और अमेरिका के बीच टकराव किस दिशा में जाता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : धान में रेत, प्रभारी बाहर …

CG BREAKING : Sand in paddy, in-charge out... रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस में बगावत, 10 नेताओं के इस्तीफे

BREAKING : Rebellion in Congress, 10 leaders resign रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG BREAKING : शिक्षा विभाग में पहली बड़ी वापसी

CG BREAKING : First major comeback in the education...