Bomb Threat : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी , कोर्ट में बढ़ाई सुरक्षा

Date:

Bomb Threat: District Court receives bomb threat, security beefed up in court

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर मेल भेजकर धमकी दी है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

 

बालोद जिला सत्र न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जैसे ही इस धमकी की सूचना मिली, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में मौजूद सभी मजिस्ट्रेट, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

 पुलिस कर रही जाँच

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया। कोर्ट परिसर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया गया है और किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।वहीं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की गहन जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : नवा रायपुर बना नई तहसील

CHHATTISGARH : Nava Raipur becomes new tehsil रायपुर. नवा रायपुर...

RIHANNA HOUSE SHOOTING : रिहाना के घर पर फायरिंग

RIHANNA HOUSE SHOOTING : Firing at Rihanna's house नई दिल्ली।...