Crime News: घरेलू कलह में पति बना हैवान, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर हुआ फरार

Date:

Crime News: Husband turns monster in domestic dispute, beats wife to death and absconds

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश में स्थानीय पुलिस लगी हुई है।

 मकान खाली करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर स्थित MIG-33 निवासी 37 वर्षीय पुष्पलता यादव का अपने पति युवराज यादव के साथ विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले मकान मालकिन घर खाली कराने के संबंध में बातचीत करने आई थी। इसी बात को लेकर नशे की हालत में आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने जानलेवा हमला कर पत्नी की जान ले ली।

 जांच में जुटी  पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवराज यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related