8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होने वाला है महा-विस्फोट, सैलरी में आएगा तगड़ा उछाल

Date:

8th Pay Commission Update: There is going to be a big explosion in the salaries of central employees, there will be a big jump in the salary.

नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। इस बार चर्चा केवल सैलरी इंक्रीमेंट की नहीं, बल्कि उस ‘जादुई फॉर्मूले’ की हो रही है जो वेतन का पूरा गणित बदल सकता है। कर्मचारी संगठनों ने मांग की है कि वेतन निर्धारण के लिए ‘5 फैमिली यूनिट’ के फॉर्मूले को अपनाया जाए।

क्या है 5 यूनिट का जादू?

आमतौर पर अब तक अकरोयड फॉर्मूले के तहत 3 यूनिट (पति, पत्नी और दो बच्चे) को आधार मानकर सैलरी तय होती थी। लेकिन बढ़ती महंगाई और माता-पिता की जिम्मेदारी को देखते हुए अब इसे 5 यूनिट करने की मांग है।

सैलरी पर सीधा असर

अगर सरकार इस मांग को मान लेती है, तो वर्तमान फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर सीधे 3 के पार जा सकता है। इसका सीधा मतलब है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और भत्तों में ऐतिहासिक वृद्धि होगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह बदलाव कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने वाला ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related