CG News: राइस मिल में भीषण आग,मजदूरों की बची जान

Date:

CG News: Massive fire in rice mill, workers saved

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। तपकरा तहसील के उपरकछार स्थित शंभु गुप्ता राइस मिल में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में मिल में रखा भारी मात्रा में धान और चावल जलकर खाक हो गया है। राहत की बात यह रही कि मिल के भीतर फंसे 12 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन रेस्क्यू के दौरान दमकल कर्मियों को मधुमक्खियों के हमले का सामना करना पड़ा।

धुएं से भड़कीं मधुमक्खियां, रेस्क्यू में आई बाधा

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी और आसपास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जैसे ही दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए पानी की बौछारें शुरू कीं, एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। आग के धुएं से विचलित होकर मिल की छत पर बने छत्तों से हजारों मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस और ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में पूरी मिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त मिल के अंदर 12 मजदूर काम कर रहे थे, जो भीतर ही फंस गए थे। स्थानीय ग्रामीणों और तपकरा पुलिस की तत्परता से समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

लाखों का नुकसान

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में मिल मालिक को भारी आर्थिक क्षति हुई है। मिल में डंप किया गया धान और तैयार चावल पूरी तरह जल चुका है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related