Accident News : बांध में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Date:

Accident News: Two children die tragically after drowning in a dam, mourning spreads in the village.

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम ईटार में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ साल्हेवारा बांध में नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ग्राम ईटार निवासी तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष) अपने एक अन्य साथी कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) के साथ साल्हेवारा बांध में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। तनिश और समीर खुद को संभाल नहीं पाए और पानी में डूब गए। वहीं, कुलेश्वर बहते हुए झाड़ियों में फंस गया, जिससे उसकी जान बच गई।

ग्रामीणों और पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद कुलेश्वर ने किसी तरह बाहर निकलकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को खबर की। पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खैरागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील

इस दुखद घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे छोटे बच्चों को जलाशयों, बांधों या नदियों के पास अकेले न जाने दें। गहरे पानी और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण अक्सर इस तरह के हादसे जानलेवा साबित होते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related