Health News: A team of top doctors from Raipur gathered at the Mother-Child Hospital, 30 children suffering from heart disease.
अम्बिकापुर: जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल पर मातृ एवं शिशु अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत विशेष हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रायपुर के MMI Narayana Hospital के विशेषज्ञों ने जिले भर से आए 172 बच्चों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की।
मुफ्त इलाज:
चिन्हांकित किए गए इन सभी 30 बच्चों की नारायणा अस्पताल रायपुर में निःशुल्क सर्जरी और उपचार कराया जाएगा।
विशेषज्ञों की टीम रही मौजूद:
शिविर में रायपुर से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत महरिया और उनकी टीम के साथ अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के. रेलवानी, डॉ. के.आर. टेकाम, और नोडल अधिकारी डॉ. के.पी. विश्वकर्मा सहित चिरायु दल के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की इस मुहिम से अब जिले के उन गरीब बच्चों को नया जीवन मिलेगा जो लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे

