INDIAN CITIZENS SAFETY : West Asia पर CCS अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIAN CITIZENS SAFETY : CCS alert on West Asia

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली में देर रात हाई अलर्ट मीटिंग हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति यानी CCS की बैठक बुलाई गई।

बैठक में 18 फरवरी को ईरान में हुए हवाई हमलों और उसके बाद खाड़ी देशों में बढ़ते हमलों पर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्र में हालात बिगड़ने के बीच वहां रह रहे बड़े भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई गई।

CCS ने सभी संबंधित विभागों को साफ निर्देश दिया है कि पश्चिम एशिया में फंसे या प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए जरूरी और व्यवहार्य कदम तुरंत उठाए जाएं। यात्रियों, छात्रों और वहां काम कर रहे भारतीयों की समस्याओं की भी समीक्षा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, विदेश सचिव विक्रम मिसरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सरकार ने साफ कहा है कि हालात को जल्द शांत करना जरूरी है और समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति से ही निकलेगा। पश्चिम एशिया की अस्थिरता का असर क्षेत्रीय सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related