Rule Change: 1 मार्च से बदल रहे ये बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर इसका असर

Date:

Rule Change: These major rules are changing from March 1, know its impact on your pocket.

नई दिल्ली: 1 मार्च 2026 से आम जनता के लिए कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका असर मोबाइल, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, एलपीजी गैस, रेलवे टिकटिंग और किराए पर पड़ेगा। सरकार का मकसद इन बदलावों से सुरक्षा बढ़ाना और डिजिटल धोखाधड़ी रोकना है।

1. Binding नियम और मेसेजिंग ऐप्स

 

  • WhatsApp, Telegram और Signal अब केवल उसी सक्रिय SIM कार्ड के साथ काम करेंगे जिसमें आपका अकाउंट रजिस्टर्ड है।
  • अगर SIM निकालते या बदलते हैं, तो ऐप बंद हो जाएगा।
  • WhatsApp Web अब हर 6 घंटे में अपने आप लॉग आउट हो जाएगी।

2.डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सुरक्षा

  • बड़े UPI ट्रांजैक्शन के लिए अब सिर्फ PIN नहीं, बल्कि बायोमेट्रिक या मल्टी‑फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।
  • सरकारी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस और जुर्माने की नीति में बदलाव किया है, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी।

 

3.एलपीजी गैस की नई कीमतें

  • 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत: ₹1,740.50 (पहले से ₹28–31 कम)
  • 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर।

 

 

4. रेलवे टिकटिंग में बदलाव

 

  • पुराना UTS ऐप बंद हो गया है।
  • अब रेलवे टिकटें RailOne ऐप से बुक होंगी।
  • जनरल, प्लेटफॉर्म और सीजन टिकट इसी ऐप से बुक किए जा सकते हैं।
  • पुराने UTS वॉलेट में रखे पैसे नए ऐप में उसी नंबर से ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

रेंटिंग नियमों में भी बदलाव आए हैं। अब नए एग्रीमेंट के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। सिक्योरिटी डिपॉजिट अधिकतम दो महीने के किराए तक ही लिया जा सकेगा। मकान मालिक बिना 24 घंटे का नोटिस दिए घर में नहीं आ सकेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related