CG VIDHANSABHA : धान मुद्दे पर सदन ठप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIDHANSABHA : House stalled over paddy issue

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को धान खरीदी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने धान खरीदी में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसे नामंजूर कर दिया गया।

प्रस्ताव खारिज होते ही विपक्षी विधायक आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए सदन में हंगामा करने लगे। स्थिति तब और गरमा गई जब कुछ विधायक गर्भगृह तक पहुंच गए। नियमों के तहत गर्भगृह में पहुंचने पर वे स्वत: निलंबित हो गए और बाद में नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

अनियमितता के आरोप

विपक्ष का आरोप है कि इस सीजन में धान खरीदी में भारी अनियमितता बरती गई, जिससे पिछले साल की तुलना में कम धान की खरीदी हुई। उनका कहना था कि सरकार किसानों से धान खरीदना ही नहीं चाहती थी और शुरुआत से ही किसानों को संदेह की नजर से देखा गया।

कर्जमाफी की मांग

विपक्षी विधायकों ने यह भी आरोप लगाया कि सक्ती, जैजैपुर, पामगढ़, अकलतरा और जांजगीर-चांपा समेत प्रदेश के कई जिलों के किसानों ने केसीसी (KCC) के तहत कर्ज लिया, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा गया। ऐसे में सरकार या तो किसानों का धान खरीदे या फिर कर्ज माफी की घोषणा करे।

मामले को लेकर सदन में राजनीतिक तनातनी तेज हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related