PM NARENDRA MODI : 10 crore followers on Instagram
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ वे इस प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनीतिक नेता बन गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी 12 नवंबर 2014 को इंस्टाग्राम से जुड़े थे। उन्होंने अपनी पहली तस्वीर म्यांमार में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन से साझा की थी। इंस्टाग्राम जॉइन करने के कुछ ही घंटों में उनके 50 हजार से अधिक फॉलोअर्स हो गए थे।
ट्रम्प से दोगुने फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर मोदी के फॉलोअर्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुने से अधिक हैं। ट्रम्प के करीब 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।इसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के 14.4 मिलियन और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
ऐसे बढ़ा फॉलोअर्स का ग्राफ
2017-18: 10 मिलियन पार
2020: 40 मिलियन
2022: 70 मिलियन
2023: 80 मिलियन
जुलाई 2024: 90 मिलियन
2026: 100 मिलियन
कोविड-19 काल, जी-20 सम्मेलन, विदेश यात्राओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ी पोस्ट को वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रतिक्रिया मिली।
X पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी प्रधानमंत्री के 106.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनके किसी भी सोशल अकाउंट पर सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा फेसबुक पर 54 मिलियन और वॉट्सऐप चैनल पर 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

