CG BIG BREAKING : Major reshuffle in Forest Department, new postings after training
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वनक्षेत्रपालों को लेकर अहम आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से 25 फरवरी 2026 को जारी आदेश में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके वनक्षेत्रपालों को अस्थायी रूप से नई जगहों पर पदस्थ किया गया है।
Ranger Posting after Promotion Ranger Posting Order (New Opointment) Dt. 25.02.2026
जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(2)/145/2025-FOREST के मुताबिक, 21 नवंबर 2025 के विभागीय आदेश के परिप्रेक्ष्य में यह नई पदस्थापना की गई है। अधिकारियों को आगामी आदेश तक उनके नाम के सामने कॉलम-4 में दर्शाए गए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया गया है कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू रहेगी और आगे शासन द्वारा अलग से आदेश जारी किया जा सकता है। विभागीय स्तर पर इसे प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

