Vigilance Raid: अफसर के घर से मिला 4 करोड़ कैश, घूसखोर खनन उपनिदेशक गिरफ्तार 

Date:

Vigilance raid: 4 crore rupees in cash recovered from officer’s house, bribe-taking deputy director of mining arrested

ओडिशा: ओडिशा विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में बड़ी कारवाई करते हुए कटक सर्कल के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस देबब्रत मोहंती को मंगलवार रात 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद उनके भुवनेश्वर फ्लैट और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया गया।यह ओडिशा विजिलेंस की इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कैश बरामदगी है। इस जांच के दौरान राजधानी भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट और अन्य जगहों पर दौरान अधिकारियों को 4 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद रुपये भी मिले हैं.

 

 

भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट से ट्रॉली बैगों और अलमारियों में छिपाकर रखे गए काले धन की गिनती जारी है।

 

भुवनेश्वर के पहाल क्षेत्र में लगभग 2400 वर्गफुट में बना एक भव्य दो मंजिला मकान हैं जहाँ अभी भी छापेमारी की जा रही हैं।

गौरतलब है कि एक लाइसेंसधारी कोयला व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका डिपो सुचारु रूप से चलाने तथा कोयला परिवहन से संबंधित अनुमति में सहयोग करने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है।

 

शिकायत की सत्यता परखने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया।मंगलवार को पूर्व नियोजित योजना के तहत जैसे ही व्यापारी ने आरोपी अधिकारी को 30 हजार रुपये सौंपे, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया।

 

भुवनेश्वर स्थित विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल विजिलेंस की छापेमारी और जांच अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे और भी संपत्तियों के उजागर होने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related