CG VIDHANSABHA BREAKING : गिग वर्कर मुद्दा गरम

Date:

CG VIDHANSBHA BREAKING : Gig worker issue hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान गिग वर्करों की सुरक्षा और श्रम अधिकारों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा।

विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में Swiggy, Zomato, Blinkit और Rapido जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी और गिग वर्करों की सुरक्षा का सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि इन कामगारों को संगठित श्रमिक माना जाएगा या असंगठित, और तेज डिलीवरी के दबाव में उनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

अजय चंद्राकर ने कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है और इसके लिए स्पष्ट नियम-निर्देश बनना जरूरी है। उन्होंने गिग वर्करों में आत्महत्या के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य के युवाओं का भविष्य खतरे में है।

इस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जवाब दिया कि फिलहाल गिग वर्करों को न तो संगठित और न ही असंगठित श्रमिक की श्रेणी में रखा गया है। सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 के तहत केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित नियम लागू होंगे और राज्य सरकार उन्हीं का पालन करेगी।

बिलासपुर में ग्रीनरी की मांग

प्रश्नकाल में बिलासपुर की ग्रीनरी और ऑक्सीजन बढ़ाने का मुद्दा भी उठा। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने मुक्तिधाम, अप्रोच रोड और नए गार्डन विकसित करने की मांग रखी।

वित्त मंत्री अरुण साव ने बताया कि बिलासपुर पहले स्मार्ट सिटी परियोजना के 100 शहरों में शामिल था और आठ स्थानों पर उद्यानों में विशेष पौधरोपण व हेजिंग का काम किया गया है। ऑक्सीजन बढ़ाने से जुड़े कार्य विभिन्न योजनाओं के तहत जारी हैं।

सदन में आज क्या होगा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिजली संशोधन नियमों की अधिसूचनाएं पेश करेंगे।
उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे।
परिवहन मंत्री केदार कश्यप मोटरयान कराधान से जुड़ी अधिसूचना पेश करेंगे।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगे।
अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अनुसूचित जाति आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

आज का प्रश्नकाल रोजगार, बुनियादी ढांचे, पेयजल और शहरी पर्यावरण जैसे जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related