भारत को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 1-0 से लीड, भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

Date:

Australia beat India by 6 wickets to take a 1-0 lead, Indian batsmen disappointed.
ब्रिस्बेन: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय ब्रिस्बेन स्थित एलन बॉर्डर फील्ड पर खेला गया जहाँ ऑस्ट्रेलिया टीम ने वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 215 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 76 रन और कप्तान एलिसा हीली ने 50 रन बनाए।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। प्रतिका रावल मैच की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू हो गईं।
आठवें ओवर में शैफाली वर्मा ने चार रन के निजी स्कोर पर डार्सी ब्राउन की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा दिया। जेमिमा रोड्रिग्स भी कोई कमाल नहीं कर पाईं।

स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और काशवी गौतम ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का सामना कर सकी। स्मृति मंधाना ने इस मैच में 68 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 3 चौके की मदद से 53 रन बनाए। काशवी गौतम की बात करें तो उन्होंने नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए 44 बॉल पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इनके अलावा ऋचा घोष ने भी 23 रन का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज 10 रन से कम में आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर ने 3 और मेगन शुट्ट ने दो विकेट अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए 215 रन बनाने का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 38.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए उसकी कप्तान एलिसा हीली ने ओपनिंग करते हुए कमाल की फिफ्टी जड़ी।उनके अलावा बेथ मूनी ने 76 रन की पारी खेली।पहला वनडे जीतते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...