सुपर-8′ का पहला मुकाबला बारिश की भेट चढ़ा , दोनो टीमों को मिले 1-1 अंक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोलंबो: ICC T20 World Cup 2026 का पहला सुपर 8 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में शनिवार को खेला जाना था।

मैच की शुरुआत निर्धारित समय के अनुसार शाम 6:30 बजे टॉस के साथ हुई, लेकिन इसके बाद मूसलाधार बारिश ने खेल को बाधित कर दिया।

पाक कप्तान सलमान अली आगा टॉस जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जैसे ही  दोनों टीमों के कप्तान टॉस के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़े बारिश तेज हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि कुछ समय के पश्चात बारिश बंद हो जाएगा. मगर ऐसा नहीं हुआ। बारिश के कारण अंपायर्स ने लगभग 9 बजे मैच रद्द करने का फैसला किया। रद्द हुए इस मुकाबले के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related