CG CONGRESS PROTEST : मनरेगा नाम बदलाव के विरोध में बिलासपुर में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Date:

CG CONGRESS PROTEST : Protest in Bilaspur against MNREGA name change, clash with police

बिलासपुर. बिलासपुर में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और नए एक्ट लाने के विरोध में कांग्रेस, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। “मनरेगा बचाव संग्राम” के नाम से नेहरू चौक पर सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट घेराव के लिए मार्च निकाला।

पुलिस ने स्टेट बैंक ब्रांच के पास बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, कांग्रेसी कलेक्ट्रेट का घेराव करने में सफल नहीं हो सके। बाद में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

“सरकार गांधी नाम से डरती है” – विजय केशरवानी

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि बीजेपी सरकार गांधी नाम से डरती है चाहे वह महात्मा गांधी हों, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी या राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगी।

केंद्र पर मनरेगा कमजोर करने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर कर रही है और उसकी जगह “काला कानून” लागू किया गया है। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण मजदूरों की आजीविका पर असर पड़ेगा और पलायन बढ़ेगा।

प्रशासन का पक्ष

अपर कलेक्टर शिव बनर्जी ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ी। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं के एक साथ लौटने से शहर में कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। आयोजकों ने 2000 से अधिक लोगों की मौजूदगी का दावा किया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...